सारण:मशरक मे हत्या कर शव फेंकने का सिलसिला जारी, फिर अज्ञात महिला की शव बरामद
# विगत दो महीनों मे ये चौथी घटना

#न्यूज़ इनपुट -हरि किशोर सिंह
मशरक (सारण)
मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली नहर के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।उक्त महिला की हत्या किसी तेज हथियार से गर्दन काट कर कर दिया गया है। करीब 25 वर्षीय महिला का धर नहर के बांध पर से जबकि गर्दन 200 गज की दूरी से बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह 7 बजे के करीब मशरक पुलिस घटनास्थल पहुँची। और शव को अपने कब्जे में किया। थोड़ी देर बाद एस पी सारण के निर्देश पर घटना स्थल पहुंचे डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने तहकीकात शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त अज्ञात महिला को किसी अन्य जगह से लाकर हत्या कर दी गई है।दो माह के अंदर हत्या की चौथी घटना को लेकर आस पास के लोग सहमे हुए हैं।शव की पहचान नहीं हो पाया है।