
अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” नरकटियागंज नगर में आर ओ बी निर्माण कार्य में लगी ईरकोन की पेटी कांट्रेक्टर टी आर जी कंस्ट्रक्शन कम्पनी की लापरवाही के कारण आज दिनंक 21/5/2017 को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमे चालक बाल बाल बच गया, बता दे कि निर्माण कंपनी ने पहले से कोई अप्रोच सड़क का निर्माण नहीं किया है और निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है. निर्माण कार्य में कई अनियमितताए भी हो रही है जो भविष्य में बडी भयंकर दुर्घटना को अंजाम दे सकती है. लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की इस तरफ आँखे बंद किये हुए हैं. उल्लेखनीय है कि किसी भी निर्मण कार्य के लिए जनहित में पहले से अप्रोच पथ का निर्माण किया जाना होता है उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाता है जबकि टीआरजी ने ऐसा कुछ नहीं किया है. जिसके चलते आय दिन जाम होती है।लेकिन आज ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जीसका नंबर बी आर 06 जी ए 1800 है, जिसपर गेहूं लदा हुआ है, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर लादे माल की जाँच भी होनी चाहिए कि वह ओवरलोड तो नहीं किये हुए था। आगर समय रहते प्रशासन ध्यान नही देती है तो किसी दिन बडी़ दुर्घटना हो सकती है।




Recent Comments