महाराजगंज सांसद ने संसद में उठायी ग्रामीण डाकसेवको को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग
#न्यूज़ इनपुट -अमित कुमार

जलालपुर : (सारण)
महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान लोकसभाध्यक्ष के समक्ष ग्रामीण डाकसेवको को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने की मांग लोकसभा में शून्यकाल के दौरान की।उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि लगभग एक लाख पचपन हजार डाकघरों में दो लाख पैसठ हजार से अधिक ग्रामीण डाकसेवक कार्यरत हैं।वे दिसंबर जनवरी की भीषण ठंडी मई जून की तपती गर्मी तथा जुलाई अगस्त की तेज वारिसों के बीच निरंतर कार्य करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि सभी विभागों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया गया है।अत:ग्रामीण डाकसेवको को भी शीघ्र वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ दिया जाए।




Recent Comments