मधेपुरा डीएम ने पीपीआर बना पथ निर्माण विभाग को भेजा

डीएम मधेपुरा फाईल फोटो

चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर,उदाकिशुनगंज !
विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से जारी नेपाल से सटे भीम नगर से उदाकिशुनगंज तक 106 राष्ट्रीय उच्च पथ का नवीनीकरण व चौड़ीकरण का कार्य  तेजी से किया जा रहा है !
इसमें आये दिक्कत को सिंघेश्वर में महसूस किया जा रहा कि यहां एक तो सड़क फिलहाल कम चौड़ी  है तथापि   प्रसिद्ध सिंघेश्वर स्थान महादेव का मंदिर व  यहां इससे सटे  बाजार का विस्तार क्षेत्र सड़क के सटे दोनो ओर अवस्थित है !
श्रावण  से लेकर आषाढ़ तक  श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में बाबा की आस्था से जुड़े लोग व विदेशी पर्यटक पूजा व दर्शन   तक के  लिए हजारों हजार  की संख्या में आना होता है।
इस कारण सड़क सिंघेश्वर बाजार होकर सड़क का गुजड़ना स्वभाविक तौर पर हमेशा जाम की स्थिति बनाए  रहेगी। 
वर्तमान जिलाधिकारी मधेपुरा   ने इसके लिए पहल शुरू की ।
 इसी क्रम में अब विभागीय अभियंताओं से यहां फ्लाई ओवर बनाने के लिए पी पी आर बना कर अब उसे पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को अनुमोदित कर भारत सरकार और विश्व बैंक को भेजने का आग्रह किया गया है।
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी  ने कहा  कि फ्लाई ओवर की इस परियोजना का प्राक्कलन राशि लगभग 119.22 करोड़ रू का है।  इसकी की लंबाई 1200 मीटर होगी और यह पश्चिम सुखासन वाली सड़क होकर  दुर्गा चौक के पास तक बनाने का प्रस्ताव है। इस परियोजना को राष्ट्रीय उच्च पथ की 2017-18 की वार्षिक कार्य योजना में जोड़कर निर्माण करने का आग्रह किया है  । सड़क चौड़ीकरण व नवीनीकरण के साथ ही ये राष्ट्रीय उच्च पथ नेपाल व बिहार को जोड़ेगी और  उस समय वाहनों की जाम की समस्या सिंघेश्वर में होगी क्योंकि यह मार्ग न सिर्फ नेपाल को जोड़ती है बल्कि राष्ट्रीय उच्च पथ 57, 107 और 31 से तथा स्टेट हाइवे 76,66 और 58 से भी जुड़ी हुई है !
 लिहाजा उम्मीद की जा रही है  सरकार से कि इसके लिए जरूर स्वीकृति मिलेगी यह जनहितों के लिए परमावश्यक भी है !