
सारण के समाजसेवी व पूर्व शिक्षक शंकर सिंह की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयीं
समाजसेवी शंकर सिंह एकमा व्यापार मंडल के प्रशासक के साथ-साथ भरहोपुर पैक्स के वर्षों तक सचिव भी रहे थे
के. के. सेेंगर, एकमा (सारण) : शिक्षाविद व समाजसेवी सह पूर्व शिक्षक शंकर सिंह की छठवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को कोहड़गढ़ गांव स्थित विजय आनंद आईटीआई परिसर में श्रद्धापूर्वक आयोजित हुई।
इस अवसर पर ई केपी सिंह ने कहा कि सदैैैव जरूरतमंदों को सेवा और सहयोग करने वाले स्वर्गीय शंकर सिंह एकमा व्यापार मंडल के प्रशासक के साथ-साथ भरहोपुर पैक्स के वर्षों तक सचिव भी रहे।
इस मौके पर ई केपी सिंह, मिथिलेश कुमार, के. के. सिंह सेंगर, पत्रकार वीरेश सिंह, मनोज सिंह, डॉ. बीके सिंह सहित आईटीआई के स्टाफ व विशाल कुमार सिंह आदि प्रशिक्षणार्थियों ने स्व. सिंह के चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।




Recent Comments