
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।गड़खा बाजार के खोदाईबाग रोड स्थित ‘रौशनी मेकअप स्टूडियो’ का भव्य शुभारंभ सोमवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में पत्रकार राजीव उपाध्याय, पूर्व जिला पार्षद मुकेश चंद्र विद्यार्थी तथा बीडीसी देवनारायण राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। स्टूडियो की ऑनर रौशनी ने बताया कि यह एक आधुनिक यूनिसेक्स सैलून है, जहां महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए सौंदर्य एवं ग्रूमिंग की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि सैलून में ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर, पार्टी मेकअप, ग्रूमिंग, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग तथा अन्य आधुनिक ब्यूटी सेवाओं की उम्दा व्यवस्था की गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि गड़खा और आसपास के लोगों को अब बेहतर ब्यूटी सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि छोटे शहरों और बाजारों में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का शुरू होना स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और लोगों के लिए बेहतर सेवा का माध्यम बनेगा। उन्होंने रौशनी को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और स्टूडियो की सफलता की कामना की। समारोह में मो. जावेद, नितिन कुमार चौधरी, शशिकांत चौधरी, अजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Recent Comments