सारण के कलाकारों ने दिल्ली में बंधा समा

छपरा : महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवशर पर भारत सरकार के कार्यक्रम बापू स्मरण के तहत दिल्ली के संगीत नाटक एकाडमी में तीन दिवसीय कार्य क्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे देश के 12 राज्यों के जाने माने कलाकारों ने अपने अपने राज्य व भाषा का प्रतिनिधित्व किया ।देश स्तरीय इस कार्यक्रम में सारण के लोक गायक मनन गिरि मधुकर ने अपनी टीम के साथ बिहार का प्रतिनिधित्व किया ।श्री मधुकर ने कार्यक्रम में जबरदस्त प्रस्तुति दी ।भजन सम्राट अनूप जलोटा के आवाज में भजन,गजल व लोकगीत गाने वाले मधुकर की की प्रस्तुति से मुग्ध श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई ।इनके टीम में तबला बादक प्रभाकर पांडे हारमोनियम बादक महेश जी,पैड बादक सर्बजीत तथा शहताल पर प्रणव रंजन थे वहीं कोरस में देवेन्द्र तिवारी,अनुराधा तिवारी, रेणु राज,मोहित कुमार सर्बजीत थे ।इस कार्यक्रम में मनन मधुकर के द्वारा के बापू के जीवनी पर गये गीत धनी धनी गांधी बाबा ने गांधी के जीवनी को जीवंत कर डाला ।जिसकी खूब सराहना हुई ।इन्हें मुबारकबाद देने वालों में मनीष मगमई, देवेन्द्र राय,अमित कुमार सुधांशु शेखर, गोल्डेन साही, अमिताभ नीरज,सर्बेश ओझा ,कृष्णकांत ओझा आदि मुख्य हैं




Recent Comments