प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

इसुआपुर(सारण)-उत्तर प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेन्द्र कुमार यादव के एनकाउंटर को फर्जी एनकाउंटर बताते हुए राजद विधायक मुद्रिका प्रसाद राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका ।इस अवसर पर बिधायक ने कहा कि यूपी में एक बिशेष बर्ग के युवाओं का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है ।इसी के तहत पुष्पेन्द्र कुमार यादव का एनकाउंटर किया गया है ।पुष्पेन्द्र को निर्दोष साबित करते हुए उसके परिवार को 2 करोड़ रुपये तथा परिवार के 2 सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की ।वही प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाते हुए बिधायक के मांगों का समर्थन किया ।प्रदर्शनकारियों में राजद अध्यक्ष बबलू हशन,बिश्वनाथ राय,निजी सचिव अशोक कुमार राय,रामबाबू राय,मुकेश चौरसिया, गुड्डू कुशवाहा, अशोक यादव,रामलाल राय,पारस राय,राजकुमार राय,जगन राय,रामबिस्वास राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments