परसागढ़ गैंगरेप में नया मोड़ : ग्रामीणों ने की सीबीआई जांच की मांग, बच्चों का प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर डेस्क
जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव के दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में हुवे गैंगरेप कांड ने नया मोड़ ले लिया है।
बुधवार को दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन के बच्चों ने विद्यालय के प्रिंसिपल व इस रेपकांड के आरोपी प्राचार्य उदय कुमार उर्फ मुकुंद जी के समर्थन में प्रदर्शन किया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इन तख्तियों पर लिखा गया था कि मेरे सर निर्दोष है। मामले की सीबीआई जांच हो।

वही इस रेपकांड के खुलासे के बाद अब ग्रामीणों ने भी मोर्चा खोल दिया है। अब तक जो ग्रामीण दबी जुबान इस मामले में बातचीत करते थे वो अब खुलकर यह बात कहने लगे है कि इस मामले में वैसा कुछ नही है जैसा बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के प्रिंसिपल को इस मामले में फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। सम्भव है कि गुरुवार को परसागढ़ के ग्रामीण सारण एसपी से मिलेंगे।

बुधवार को इस प्रदर्शन के बाद इस घटना में काफी कुछ बदलने के आसार दिखने लगे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या अनुसंधान करती है।




Recent Comments