अधिकारों के संघर्ष में कमजोर पड़े मुखिया जी
#जिला पार्षद ,बीडीसी व वार्ड सदस्यों ने सीएम के फैसले का किया स्वागत
🎩राणा परमार अखिलेश 🎩 
💮बगैर किसी मुनादी के मुखियागणों ने एन एच जाम का आगाज तो कर दिया, मगर उन्हे अंदाज नहीं था कि उनके नेतृत्व में पंचायतवासी भी उनका साथ छोड़ देगे। बहरहाल,अकेले पड़ गए मुखिया जी,जिला पार्षद, बीडीसी व वार्ड सदस्यों ने सीएम नितीश कुमार को बधाई दी। सोनपुर बीडीसी सदस्य ठाकुर उदय प्रताप सिंह, जिला पार्षद रेणु सिंह चौहान,पूर्व प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता जनार्दनसिंह चौहान सदर मंडल भाजपा उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्य ठाकुर उमाशंकर सिंह रामपुर आमी पंचायत वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष नितू देवी सचिव विमलेश कुमार सिंह  कोषाध्यक्ष उषा देवी मिथिलेश राय,हरेन्द्र राम ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए मुखिया संघ द्वारा  रोड जाम की निंदा की है ।
          जाहिर है कि पंचायतीराज विभाग, बिहार सरकार के ज्ञापांक  6268 दिनांक  23 अगस्त  2016 के आलोक में राज सरकार के निदेश  कंडिका  4-5 के अनुसार पंचायतों में विकास समितियों का गठन व ग्राम सभा द्वारा राशि की उपलब्धता के अनुसार प्रथम वर्ष के लिए 20 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष के लिए  30 प्रतिशत, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के लिए क्रमशः 30 व 20 प्रतिशत योजनाओं का चयन हो चुका था ।इसी बीच मुखिया संघ द्वारा हाईकोर्ट मे दायर याचिका में एकल पीठ ने मुखिया गण के पक्ष में फैसला दिया अभी वार्ड सदस्य कोर्ट में दस्तक की तैयारी कर ही रहे थे कि बिहारसरकार ने विधि सम्मत शक्तिपृथककरण सिद्धांत को अमली जामा पहना दी। बहरहाल अक्रोशित मुखियागण सड़क पर उतर आए, मगर जनता ने साथ नहीं दी समाचार प्रेषण तक कुछ समर्थकों के साथ जाम लगने वाले चिन्हित शीतलपुर में जाम में जमें देखे गए ।