
मांझी। विधायक विजय शंकर दुबे ने मांझी प्रखंड के विभिन्न कवारेन्टीन सेंटर का निरीक्षण किया और प्रवासी लोगों से व्यवस्था व भोजन नास्ते की गुणवता की जानकारी ली। वहीं साबुन व मास्क का वितरण किया। कई जगहों पर लोगों ने नियमित स्वास्थ्य जांच की समस्या बताई। जिस पर विधायक ने चिकित्सा प्रभारी से बात की। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश लड़ रहा है इसके बचाव का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। उन्होंने ताजपुर मॉडल स्कूल, माधव सिंह इंटर कॉलेज, सलेमपुर, गैरतपुर, डुमरी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांझी, कौरु धौरु, गुरुदहा कला, मांझी पश्चिमी,रघुनाथ गिरी के मठिया, मदनसाठ, बरेजा हाई स्कूल, धर्मपुरा, शीतलपुर, अरियाव स्थित सेंटरो का निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर ओझा, युवा नेता सत्यम दुबे, राजाराम सिंह, जागा सिंह, काली कुमार, पूर्व मुखिया चन्दन मिश्रा, विजय सिंह, मैनेजर यादव, संतोष पटेल आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments