सारण :डोरीगंज मे एक अज्ञात शव बरामद –
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज -:
“””””””””””
डोरीगंज स्थित मशान घाट से संदिग्ध अवस्था मे मृत एक अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है पुलिस के मुताबिक स्थानीय स्तर पर शव की पहचान नही हो पाई है जिसे पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया घटना सोमवार की अहले सुबह की बताई जा रही है स्थानीय सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मृत अधेड़ का शव शौच क्रिया की अवस्था मे पुलिस के द्वारा बरामद की गई जिसकी संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत स्थानीय लोगो के द्वारा ठंड का असर बताया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शी सूत्रो के मुताबिक एक लूँगी व शर्ट पहने अधेड़ नदी किनारे घंटो से शौच मुद्रा मे बैठा था जिसे करीब से देखने के बाद मृत पाया गया जिसकी सूचना घाट पर मौजूद लोगो के द्वारा स्थानीय थाने को दी गई
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि मृत अधेड़ का शव अभी अज्ञात है जिसे बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है ।