तीसरे दीन भी जहरीली शराब पीने से एक और की मौत, तीन की हालत गंभीर

● सारण और सिवान जिले में जहरीली शराब का मास्टरमाइंड गोपालगंज से गिरफ्तार


दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के खजुरी गांव में जहरीली शराब पीने से चन्द्रमा महंतों के 50 वर्षीय पुत्र हीरालाल महंतों की मौत हो गई वहीं खजुरी के अरविंद महंतों ,शिवजी महंतों और विशुनपुरा गांव निवासी अजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। मृतक हीरालाल महंतों के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था और बेहद ही गरीब हैं उसको एक पुत्र और दो पुत्री हैं। पत्नी मीना देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वार्ड सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि गांव में एकाएक आधा दर्जन लोग की तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां तीन को सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया ,जहा एक की मौत हो गई वही दो को गंभीर रूप से इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।  वहीं तीन को सीएचसी मशरक से इलाज के बाद घर ले जाया गया। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली कि सारण और सिवान जिले में जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड सिकंदर कुमार उर्फ मंटू सिंह जो बली विशुनपुरा गांव का रहने वाला है पुलिस ने गोपालगंज के महमम्दपुर थाना क्षेत्र के आजवी नगर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभय रंजन सदर 2 के द्वारा गिरफ्तार कर लिया और सारण और सिवान पुलिस को सौप दिया गया। शनिवार को मशरक थाना परिसर में सिवान एसपी अमितेश कुमार और जहरीली शराब कांड में गठित एसआईटी ने मास्टरमाइंड से घंटों पूछताछ की। हालांकि इस मामले में पुलिस के तरफ से कुछ बताने से इंकार किया गया।