दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बीआरसी कार्यालय परिसर में प्रखंड प्राथमिक संघ के प्रखंड संगठन का चुनाव शुक्रवार को किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आदेशानुसार सारण जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार यादव, संजय कुमार राय,अजीत सिंह, शिखा सिन्हा,सुमन यादव,मनीष कुमार,,कौशल यादव ,लालबदन राय की उपस्थिति में मशरक प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार , प्रखंड सचिव रत्नेश कुमार सिंह,वरीय उपाध्यक्ष मोहन साह,कमलेश्वर सिंह,उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, मुकेश कुमार यादव,उमेश कुमार मिश्रा,उपसचिव रीना सिंह,शाह आलम,मनोज कुमार सिंह,बृजकिशोर प्रसाद,राजमोहन सिंह,कार्यालय सचिव सरोज कुमार , संयोजक सह मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह को बनाया गया है। सारण जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। पूरे बिहार के शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के नेतृत्व में मजबूती से खड़ा है।