सारण :पंचायती बना कुरुक्षेत्र का मैदान, पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गाछी में गुरुवार को एक पंचायती के दौरान विवाद बढ़ गई और देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई. जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जो किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे. सभी घायलों का उपचार अमनौर पीएचसी में किया गया. घायलों में मढौरा थाना क्षेत्र के मढौरा खास गांव निवासी चन्देश्वर महतो, रमेश महतो, सोनु महतो, अमनौर थाना क्षेत्र के धरहारा कला गांव के चन्द्रीका महतो, तथा रहीमपुर गाछी गांव के सुरेंद्र महतो का नाम शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल चन्देश्वर महतो की लडकी अंजू की शादी अमनौर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गाछी गांव निवासी नीका महतो की पुत्र जवाहर महतो के साथ दो वर्ष पहले हुई थी. शादी के बाद से दोनों के रिश्ते में खटास उत्पन्न हो गई. और आये दिन गाली-गलौच मारपीट होने लगी तथा अंजू को उसके ससुराल वाले छोड़ दिया. जिस बात को लेकर स्थानीय स्तर पर रहीमपुर गाछी में पंचायती हो रहा था. उक्त पंचायत में लडकी वाले के घर से पांच – सात की संख्या में लोग पहुंचे थे. पंचायती के दौरान कुछ बात को लेकर बात विवाद बढ गया. जिसे देख पंचायत में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने लड़की पक्ष वाले को लाठी डंडे व चाकू से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया. हालांकि मारपीट के दौरान दुसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति घायल हो गया. समाचार प्रेषण तक अमनौर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments