
गड़खा (सारण ) । जय प्रकाश विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुल सचिव डा आरपी बबलू से देवराहा बाबा श्रीधर दास डिग्री कालेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कुछ विशेष ही उम्मीद की झलक उनके स्वागत में देखने को मिली । कालेज के संस्थापक सचिव श्रीधर बाबा के आवासीय परिसर में जुटे कालेज कर्मियों के साथ ही संस्थापक सचिव ने डा आरपी बबलू के कुल सचिव बन कर आने को एक शुभ लक्षण मानते हुये उनके स्वागत में अपने अपने विचार व्यक्त किये । श्रीधर बाबा ने नव नियुक्त कुल सचिव को बधाई देते हुये कहा कि डा आरपी बबलू कुल सचिव के रूप में इस कालेज के तारणहार बन कर आए हैं । प्रो नागेश्वर राय ने अपने संबोधन में कहा कि इस कालेज रूपी चातक के लिए डा आरपी बबलू कुल सचिव के रूप में स्वाति नक्षत्र की बूंद बन के आए हैं । यहा के शिक्षक एवं कर्मचारियों को एक अरसे से इंतजार था कि कभी ना कभी तो इस चमन में बहार आएगी । प्रो भूपेश ने हर्ष व्यक्त करते हुये कुल सचिव के पुराने कार्यकाल के योग्य एवं सक्षम प्रशासक को याद करते हुये आशा व्यक्त किया कि जो होगा अच्छा ही होगा । प्रो अखिलेश सिंह प्रो मुकेश कुमार प्रो सत्येँद्र राय डा राजकुमार शिवनाथ प्रसाद बृजेन्द्र कुमार सहित अन्य ने भी कुल सचिव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुये स्वागत किया ।




Recent Comments