सारण : इंजीनियर हत्या की खुली राज, पत्नी की प्रेमी और चचेरा भाई ही गोली मार कर दी थी हत्या

तरैया/25:01:18
मढ़ौरा-तरैया मुख्य सड़क पर डेवढ़ी में विगत 13 जनवरी को संध्या अज्ञात अपराधियो द्वारा मढ़ौरा के कोल्हुआ गाँव निवासी इंजीनियर कृष्ण मोहन तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।जिसके लिए सारण एसपी ने एसआईटी टीम का गठन किया था।एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि जिले आयी तकनीकी टीम द्वारा इंजीनियर हत्या कांड का खुलासा कर लिया गया है।एएसपी ने बताया कि मृतक इंजीनियर के चचेरे भाई सतीश कुमार तिवारी का इंजीनियर की पत्नी खुश्बू तिवारी के साथ वर्ष 2008 से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।और इंजीनियर का 50 लाख का बीमा भी था।जिसको प्राप्त करने को लेकर इंजीनियर की पत्नी खुश्बू तिवारी अपने प्रेमी सतीश कुमार तिवारी के साथ मिलकर हत्या का प्लांनिग किया।इसी प्लान के तहत सतीश कुमार तिवारी ने अपने पड़ोसी अजित कुमार तिवारी के साथ मिलकर इंजीनियर की हत्या कर दिया।इस हत्या में कुल चार लोग थे।जिसमें मढ़ौरा के कोल्हुआ गाँव के सतीश कुमार तिवारी और अजित कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।जबकि अन्य दो लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

#गिरफ्तार अपराधियों पर अपहरण की भी पहले से दर्ज है एफआईआर:-
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तर अपराधी सतीश कुमार तिवारी मृतक का चचेरा भाई ही है।जिस पर नगर थाना छपरा में एक बच्चे की फिरौती के लिए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है।उक्त कांड में बच्चें की अपहरण फिरौती के लिए की गयी थी।जिसमे बच्चा बरामद हुआ था और सतीश कुमार तिवारी को जेल भेजा गया था।जिसमे ये चार सीटेड है।

*इंजीनियर की दूसरी पत्नी का इंजीनयर के चचेरे भाई से 10 वर्षो से चल रहा था प्रेम प्रसंग*
मृतक इंजीनियर कृष्ण मोहन तिवारी बंगलौर में सिविल इंजीनियर था।जो अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था।उसकी दूसरी पत्नी खुश्बू तिवारी थी।मृतक इंजीनियर की उम्र 48 वर्ष थी।जबकि दूसरी पत्नी की उम्र 28 वर्ष है।उसकी दूसरी पत्नी खुश्बू तिवारी और इंजीनियर के चचेरे भाई सतीश कुमार तिवारी के बीच वर्ष 2008 से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।इंजीनियर छुट्टी पर अपने घर आया था।जो 13 जनवरी को अपने मसरख के डुमरसन गाँव अपने बहन से मिलकर आ रहा था तभी पूर्व प्लांनिग के तहत सतीश कुमार तिवारी और अजित कुमार तिवारी अन्य दो अपराधियो के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया।
#इंजीनियर के चचेरे भाई ने अज्ञात अपराधियो पर दर्ज करायी थी प्राथमिकी:-
मृतक इनिजिनियर कृष्ण मोहन तिवारी के चचेरे भाई मुन्ना तिवारी ने तरैया थाने में अज्ञात अपराधियो पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसका अनुसंधान तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और एएसआइ सुनील कुमार सिंह एसआईटी टीम के साथ मिलकर कर रहे थे।
सारण : इंजीनियर हत्या की खुली राज, पत्नी की प्रेमी और चचेरा भाई ही गोली मार कर दी थी हत्या




Recent Comments