मैरवा (सिवान) : इंसाफ मंच ने गुरुवार को मैरवा में नागरिक कांवेशन आयोजित कर सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ हुंकार भरी। इसके वापसी तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। इंसाफ मंच के राज्य प्रभारी नइमुद्दीन अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में कुर्बानी देने वालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी आज नागरिकता का प्रमाण मांग रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी जन समस्या शिक्षा रोजगार दवाई मंगाई के समाधान से मुंह मोड़ केंद्र सरकार एनआरसी एनपीआर लागू करने में जुटी हुई है।