मढ़ौरा(सारण) ।
गौरा ओपी क्षेत्र के चंदा में मारपीट के बाद जख्मी 70 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र प्रसाद सिंह की मौत रविवार को पटना पीएमसीएच में हो गी । मौत के बाद उनके पुत्र अजय कुमार सिंह उर्फ रूपु सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है । प्राथमिकी में अपने ही पाटीदार अल्का कुमारी, विधोतमा कुमारी, मनीषा कुमारी, विमल देवी, राहुल कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह को आरोपित किया है प्राथमिकी में कहा है कि उनका अपने पट्टिदारों से पुर्व से जमीन को लेकर पुराना विवाद था ।
9 अक्टूबर को उसके पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह खेत में काम करा रहे थे । इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी जिसमें वे जख्मी हो गए थे । जख्मी राजेंद्र सिंह के इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था । जहां रविवार को उनकी मौत हो गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है ।




Recent Comments