
सारण :आॅटो पलटने से चार महिला सहित आधा दर्जन यात्री घायल
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
मकेर /सारण
मकेर – परसा मुख्य मार्ग दक्षिण टोला गांव के पास एक अनियंत्रित यात्री सवार आॅटो का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गई। जिससे उस पर सवार चार महिला सहित आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को मकेर पीएचसी में उपचार कराया गया। जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।




Recent Comments