मशरक (सारण)। मशरख प्रखंड के एजुकेशन प्वाइंट कोचिंग संस्था पर अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र प्रिंस कुमार 457 अंक, सुमन कुमारी 450 अंक, उत्कर्ष कुमार 435 अंक, पलक राज 431अंक, निक्की यादव 411 अंक, गुड्डू यादव 409 अक, संदीप कुमार 388 अंक, राधेश्याम कुमार 375 अंक, मनीष नट 350 अंक, और भी अनेकों छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

जिन्हें कार्यक्रम आयोजित कर कोचिंग संचालक जे के सर के द्वारा सभी उत्तीर्ण छात्रों को मेडल और कप दिया गया और उनका हौसला बढ़ाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहां उपस्थित आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों के लिए कोचिंग संचालक जे के सर ने कहा कि ऐसे छात्रों को पढ़ाई से संबंधित हर वो सुविधा देने की कोशिश करेंगे और हमेशा वैसे छात्रों के साथ हम हर संभव मदद करने के लिए खड़ा रहेंगे। इस मौके पर उपस्थित शिक्षिका रीता देवी, कवित्री बबीता देवी, पूर्वी पंचायत के बीडीसी पप्पू बाबा के साथ, इंजीनियर रोहित कुमार रस्तोगी , छात्र नेता विकास सिंह सेंगर, विजय सोनी, शिक्षिका पूजा, शीतल, शालू, लवली इत्यादि सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।