सारण :आर्केस्ट्रा में हुए मारपीट से गुस्साए युवकों ने एक होटल को बनाया निशाना 
▶️ तोड़कर फोड़ कर हजारों रुपए की संपत्ति को किया नुकसान, पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच। 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन गांव में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई मारपीट से गुस्साए युवकों ने एक होटल पर हमला बोल दिया. होटल में लगे सोलर प्लेट, शीशा के शो केस सहित अन्य सामान की तोड़कर क्षतिग्रस्त किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर रात उक्त गांव के धर्मनाथ प्रसाद की लड़की की शादी में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान कुछ बात को लेकर हंगामा एवं मारपीट हो गई. जिसमें कुछ युवक को चोटें आईं. जिससे नाराज उक्त युवकों ने रात में ही धर्मनाथ प्रसाद के होटल पर पहुंच जमकर उत्पात मचाया. तथा हजारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. जिसकी सूचना मिलने पर अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच किया. समाचार प्रेषण तक मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.