भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई अंचल कमेटी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) :भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई अंचल कमेटी विभूतिपुर की बैठक कॉ० ललन सिंह की अध्यक्षता में तथा जिला मंत्री महेश कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से 10000 सदस्य 2019 में बनाने का निर्णय लिया गया।विभूतिपुर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 मार्च 2019 को विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में भारत की जनवादी नौजवान सभा के अंचल मंत्री कृष्णमूर्ति,विद्यानंद विद्यार्थी,जितेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,वीरेंद्र राय ,मोहम्मद काशीम, बबलू कुमार ,उदय पासवान ,रामनरेश सिंह आदि ने शिरकत किए तथा अपने विचार व्यक्त किया।