नवादा – पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी

सन्नी भगत की रिपोर्ट
नवादा से बड़ी खबर है, जहां रविवार को पेड़ से लटकती एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड जंगल की है.

बताया जाता है कि जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड जंगल में एक पेड़ पर लटकती एक युवती का शव बरामद किया गया. मृत्तका की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कानीक्योंद गांव निवासी नारायण सिंह की 25 वर्षीय पुत्री बबीता के रूप में हुई है.
वहीं पेड़ से शव लटकने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची रजौली थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. रजौली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ।




Recent Comments