सारण :अवतार नगर मे मंदिर के पुजारी से 15 हजार रुपए छीना

दैनिक खोज खबर डेस्क डोरीगंज:-अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा के बड़का मठिया के पुजारी से 15 हजार रुपए छिनने का मामला प्रकाश मे आया है.

इस संबंध मे मंदिर के पुजारी बसावन बाबा ने स्थानिय थाने मे एक आवेदन दिया है जिसमे उन्होंने गाँव के ही कुछ लोगो पर हथियार के बल पर 15 हजार रुपए छिन लेने का आरोप लगाया है.

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है.न्यूज़ इनपुट -दिगविजय सिंह बबलू , डोरीगंज