परसा(सारण)-जेपी विश्वविधालय छपरा के अंगीभूत ईकाई प्रभु नाथ महाविधालय में नाकांकन में दो साल की राशि लेने के बिरोध में छात्र संघ अध्यक्ष सिकेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य पुष्प राज गौतम का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।पुतला दहन के उपरांत परसा के स्वराज आश्रम में चल रही कार्यलय में काम काज को बंद कर प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।आक्रोशितो छात्र नेता ने राशि जाम के वावजूद रजिस्ट्रेशन नही होने,इंटर के नामांकन में दो साल की राशि लेने का आरोप लगाया गया।आक्रोशित छात्र नेता ने प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम से लिखित शिकायत कर एक साल का फीस लेने तथा अन्य समस्याओं का समाधान करने का मांग किया गया था।जिसपर प्राचार्य द्वारा पहल नही किया गया।जिससे नाराज छात्र नेता ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुऐ काम काज को बाधित कर दिया।और मांग पूरी नही होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की बातें कही।इस संबंध में प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने कहा कि दो साल की फीस लेने के लिए छात्र नेता की बैठक में निर्णय लिया गया था।और जो त्रुटि है उसमें सुधार करने की बाते कही।जबकि छात्र संघ अध्यक्ष सिकेन्द्र कुमार ने बैठक में निर्णय नही लेने की बातें कहा।प्रदर्शन में छात्र नेता मनीष कुमार ऋतिक कुमार शामिल थे।