सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित पंजवार गांव में रविवार को नवचेतना समिति द्वारा कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित 25 वाँ सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का लिखित परीक्षा का आयोजन संपन्न हुआ । यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई । पहली पाली में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थी सम्मिलित हुए । जबकि दूसरी में 9 से 12 तक के । दोनों पालियो में कुल 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिभागी के रूप में भाग लिया.

प्रत्येक प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न थे जो सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला संस्कृति, समसामयिकी, मानसिक योग्यता, हिंदी और अंग्रेजी सहित विविध विषयों से संबंधित थे । आयोजन समिति की अध्यक्ष छोटन रॉय ने बताया की 28 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषणा। उसी दिन चयनित प्रतियोगियों के बीच प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा.

☎सम्पर्क करें: 9431473662, 9570419455, 7870008000, 9304029692.
विजेताओं के साथ साथ प्रत्येक प्रतिभागी को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जायेगा. वही समिति का संयोजक संजय सिंह ने बताया की पंजवार में 1994 से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है. स्थानीय युवाओं की समिति नवचेतना ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के लिये इस क्षेत्र में लगातार काम किया है.
इस आयोजन से प्रेरित होकर आज सैकड़ो छात्र छात्राएं विभिन्न क्षेत्र में उच्च पदों पर काबिज होकर देश और मानवता की सेवा कर रहे हैं. बिना किसी सरकारी सहायता के संचालित होनेवाला अपने आप में अनूठा आयोजन है यह. प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृष्णकांत सिंह, पवन तिवारी, अमरनाथ दुबे, संतोष कुमार सिंह, आशुतोष, मनमोहन शर्मा, बंटी सिंह, राजू, मुकेश, प्रियांशु , सनी कुमार सहित नवचेतना के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.











Recent Comments