एकमा में रुद्र महायज्ञ को ले गाजे बाजे के साथ निकली विशाल शोभा यात्रा, सैकडों श्रद्धालु हुए शामिल

हँसराजपुर में हो रहा है रुद्र महायज्ञ

एकमा : एकमा नगर पंचायत के हँसराजपुर ग्राम में रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा के लिए विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हँसराजपुर के रामजानकी मंदिर से निकले शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष शामिल हुए।

एकमा से निकली इस शोभा यात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने माँझी प्रखंड के ताजपुर फुलवरिया घाट से जलभरी किया व एकमा पहुँचे। एकमा पहुँच कर शोभा यात्रा पुरे एकमा बाजार यथा ब्लॉक रोड, एकमा बाजार व माँझी रोड होकर हँसराजपुर के राम जानकी मंदिर पहुँची।

शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु हर हर महादेव, जय श्री राम आदि के नारे लगाते रहे। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट भी शामिल थे, शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली थी। कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए लोगों ने शर्बत का प्रबंध किया था।

आपको बता दे कि हँसराजपुर गांव के रामजानकी मंदिर में रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का शुभारंभ महाशिवरात्रि के दिन अर्थात गुरुवार से होगा। यह महायज्ञ वृंदावन से पधारे आचार्य सरस जी महाराज के नेतृत्व में होगा, इस दौरान शिव महापुराण कथावाचन स्वामी सरस् जी महाराज करेंगे। इसी रुद्र महायज्ञ के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। यह रुद्र महायज्ञ 11 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा। 18 मार्च को समापन के साथ ही विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।

कलश यात्रा के दौरान प्रबंधक की भूमिका में रंजीत सिंह, सुधीर सिंह उर्फ बचुलाल सिंह, राकेश सिंह, रजनीश सिंह, संजय कुशवाहा, कल्लू सिंह, विक्की कुमार, बिट्टू सिंह, समेत हँसराजपुर गांव के कई युवा उपस्थित थे।