सिवान :चाकूबाजी मामले में फरार चल रहा आरोपियों युवक गिरप्तारी,जेल
#ऑकेष्ट्रा के ट्राली पर चढ़ डांस करते समय पुलिस के हत्थे चढ़ा। ढाई माह से चल रहा था फरार।
#परवेज अख्तर
महाराजगंज/सीवान
महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी नोनियाडीह गांव निवाशी 55 वर्षीय मोख्तार महतों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
मामला शुक्रवार 10 नवम्बर की। जहा पीड़ित मोख्तार महतों ने गांव के ही दो युवकों को अभियुक्त बनाया था। घटना के ढ़ाई माह बीतने के बाद पुलिस प्रशासन आरोपित युवकों को गिरप्तार करने में सफल रही जब युवक आर्केष्ट्रा के ट्राली पर चढ़ डांस करते समय पुलिस ने धरदबोचा।इसी मामले का एक और अभियुक्त फरार चल रहा है। काफी दिन बीत जाने से पुलिस प्रशासन से भरोसा टुटता दिख रहा था जो शनिवार शाम लोगों ने चैन की सांस ली जब पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा।
◆बेटी की अस्मत लूटने से रोकने गए पिता को मारा गया था चाकू ,मोख्तार महंतों के बयान के अनुसार
बेटी निशा कुमारी की अस्मत लूटने युवकों को रोकने गए पिता को चाकू मार गांव के ही राजेंद्र महतों के पुत्र संजय महतों उर्फ़ बड्ड गौरीशंकर महतों का पुत्र सुजान महतों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
जहा पीड़ित मोख्तार महतों की इलाज पटना के पीएमसीएच में करवाया गया था। और पीएमसीएच में ही अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई थी एफआईआर के आधार पर पुलिस मामले की जांच मे लगी और आरोपी की गिरफ्तारी की।




Recent Comments