
परसा(सारण)। थाना क्षेत्र के बलिगाव पंचायत स्थित भिखारी छपरा गाँव में प्रेम प्रसंग के मामले में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी करा दिया।प्रेम प्रसंग में शादी होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।इस संबंध में बताया जाता है कि भिखारी छपरा गाँव के मिथुन राम की साला मढ़ौरा निवासी भारत राम का पुत्र कर्ण कुमार राम से वकील राम की पुत्री का प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था।इसी क्रम में रविवार की रात्रि में प्रेमी युगल को परिजनों ने घर के पीछे एक साथ पकड़ लिया।और दोनों को बांध कर रखा गया।सोमबार की सुबह ग्रामीणों की सहयोग से प्रेमी युगल की राजामंदी से शादी कराने का निर्णय लिया गया।लड़की के परिजनों के सहयोग से ग्रामीणों ने बिन बजा बिन बारात बिन साज की विवाह करा दिया।




Recent Comments