सारण :

अब गांव की महिलाएं भी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता

के साथ रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती है – रुडी
अमनौर /सारण

अब गांव की महिलाएं भी कौशल प्रशिक्षण के बदौलत आत्मनिर्भरता के साथ अपनी जीवनयापन कर सकती है. प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त यहां के महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. उक्त बातें शुक्रवार को स्थानीय पंडित दीनदयाल विश्वप्रभा कम्युनिटी हाॅल में कौशल विकास योजना अंतर्गत

पिपुल केयर फैमली संस्था

तहत सिलाई -कढाई में प्रशिक्षण प्राप्त सैकड़ों महिलाएं व युवतियों को अपने संबोधन के दौरान स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कही. उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के

तहत प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार से जोड़ने तथा उसे आत्म निर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. इसके माध्यम से सिलाई – कढाई के साथ -साथ हस्तकला , शिल्पकार सहित तकनीकी शिक्षा, कंम्प्युटर शिक्षा से लैश किये जाने का प्लान शामिल है. उन्होंने आगे कहा कि अमनौर सिलाई व कढाई व अन्य हुनर का हब बनेगा. यहां प्रोडक्सन के साथ -साथ मार्केटिंग भी होगा. जिससे प्रशिक्षित महिलाओं को आत्म निर्भर बनने में सहायक होगी. उक्त मौके पर सांसद राजीव प्रताप रुडी ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन सभी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. उक्त मौके पर श्री रुडी ने सभी प्रशिक्षित प्राप्त महिलाओं व युवतियों से बारी – बारी से उनके समस्याओं व सफलताओं पर चर्चाएं की. उक्त मौके पर मुख्य रूप पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्षा अनु सिंह , महाामंत्री सुमन देवी, भाजपा नेता राकेश सिंह, कामेश्वर ओझा , बलिराम तिवारी , राजन सिंह , निरंजन शर्मा , संतोष सिंह , संंस्था के सचिव दिपसिखा सिंह , प्रशिक्षक सुनिता सिंह , सुप्रिया सिंह ,सोनी कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनम देवी सहित सैैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं शामिल थी.