बेतिया – सुगौली पुलिस 5 घंटें के मशक्कत के बाद भी नहीं छुड़ा पाई अपहृत माता पिता को ।

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं. चम्पारण लौरिया बेतिया बिहार:– सुगौली पुलिस और लौरिया पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बावजूद भी अपहृत माता पिता को पुलिस नहीं छुड़ा पाई। अपहृता व उसके परिजनों ने अपने घर के मुख्य गेट पर अंदर से 3 ताला जड़ रखा था । हालांकि पुलिस अंत में मुख्य गेट पर पुलिस और चौकीदार को पहरा पर बिठा दिया है, ताकि अभियुक्त घर से बाहर न निकल सकें ।। मामला क्या है विदित हो कि सुगौली थाना क्षेत्र के कानू टोला निवासी आशुतोष पांडेय ने वहां के थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी माता मनोरमा देवी और पिता चुमन पांडेय उर्फ जगदानंद पांडेय को उसके बहनोई लौरिया थाना के पीछे धोबिया टोली निवासी रामाधार चौबे के पुत्र दीपक चौबे अपने घर अपहरण कर के रखा है। इस बावत सुगौली थाना से आए एएसआई एस एन सिंह ने बताया कि दीपक अपने सास ससुर का अपहरण करके यहाँ लाया हुआ है ।

जहाँ आशुतोष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कांड संख्या 163/15 है । इधर दीपक धोखे से अपने सास ससुर से सुगौली में 7 बीघा 5 कट्ठा जमीन बेचवा दिया है । जहाँ अब आवेदक के पास 15 कट्ठा जमीन ही बचा है । दीपक अपने सास ससुर को नहीं छोड़ रहा है। पुलिस का पहरा बिठाया गया है। सुगौली पुलिस के सहयोग में स्थानीय थाना के एएसआई दिलीप तिवारी और पुलिस भी सहयोग में साथ रही । वहीं पुत्र आशुतोष दहाड़े मार मार कर रो रहा था कि माँ बाबूजी अब घर लौट चलिए ।आसपास के लोग भी इस ब्यथा को देखकर दुखी थे ।




Recent Comments