सीवान में निकॉन इंडिया द्वारा जिले के फोटोग्राफरों के लिए आयोजित किया गया बेसिक फोटोग्राफी वर्कशॉप

🔴सीवान के प्रमोशनल फोटोग्राफर व फोटोग्राफी की शौकीन लोगों के लिए रविवार को कैमरा उत्पाद के क्षेत्र में विश्वस्तरीय कंपनी निकाॅन इंडिया के द्वारा एक बेसिक फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन शहर के शीतल होटल के सभागार में किया गया ।

इस वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार के कैमरों के साथ साथ डीएसएलआर कैमरा के फीचर और तकनीक के बारे में फोटोग्राफरों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया ।

गौरतलब हो कि निकॉन इंडिया द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में जिले भर के दर्जनों प्रफेशनल व शौकीन फोटोग्राफरों ने भाग लिया । वर्कशॉप में शामिल प्रतिभागियों को निकॉन के मेंटर विवेक कुमार ने कैमरों के फीचर और तकनीक के बारे में जानकारी दी ।
बता दे कि इस वर्कशॉप के सफल आयोजन में गीतांजलि वीडियो के पंकज कुमार और नीतीश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
इस मौके पर निकाॅन इंडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि कम्पनी आगे भी इसी तरह के वर्कशॉप का आयोजन करती रहेगी।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम )




Recent Comments