सारण :इसुआपुर में उर्स मेला का हुआ आयोजन


#रिपोर्ट-अजहर करीम /इसुआपुर : प्रखण्ड के डटरा पुरसौली स्थित ड़ा.अमानतुल्लाह वारसी के मजार पर मंगलवार को अठारहवां सलाना उर्स पाक मेले का आयोजन हुआ .जिसके लिए हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ विशाल जुलुस निकाला गया .इस उर्स मेले में बिहार के विभिन्न जिलों समेत यूपी से श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगते हैं .आयोजक ड़ा.जमील वारीस ने बताया कि यहां भक्तों की मन्नतें पूरी होती है .रात्रि में मिलादशरीफ और शमां महफिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है .जुलुस में हिन्दु व मुस्लिम समुदाय के हजारों की संख्या में महिला व पुरूष शामिल हुए थे .जिसका संचालन सुफी सलीमुल्लाह अंसारी ,मगध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अब्दुल कुद्दुस अंसारी ,ड़ा.महम्मद रफी वारीस ,ड़ा.मु.साबीर ,ड़ा.शहनवाज अली ,मु.जाफिर अंसारी ,मु. अजहर वारिस ,प्रो.अजहर करीम ,गंगासागर राम ,शैलेन्द्र कुमार यादव ,बीगन प्रसाद ,कृष्णानंद सिंह मुख्य रूप से कर रहे थे .
सारण :इसुआपुर में उर्स मेला का हुआ आयोजन




Recent Comments