पशु पालन, मछली पालन हेतु किया गया प्रेरित l
……………………,……………………………………………………
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया( सीवान) प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में गुरुवार को कृषि जागरूकता महाअभियान के बैनर तले एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार , ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l कार्यक्रम के दौरान आत्मा परियोजना निदेशक शिलाजीत सिंह, भी उपस्थित रहे l सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए , प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल होने से किसानों को खेती के बेहतर नुस्खों की जानकारी होती है । वही प्रखंड प्रमुख ने कहा कि किसानों के लिए आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों का प्रभाव खेती और किसानों की क्षमता को बढ़ाने में मददगार है । कार्यक्रम के दौरान आत्मा सिवान के निदेशक शिलाजीत सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि की नई तकनीकी तथा जैविक खेती के बारे में सभी किसानों को विशेष जानकारी की दरकार है । इन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों को बेहतर खेती अच्छी उपज संबंधित कई प्रभावी जानकारियां दी । साथ साथ कार्यक्रम में शामिल किसानों को खेती के अलावा पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और मछली पालन आदि संबंधित जानकारियां भी दी गई । तथा इन क्षेत्रों की ओर कदम बढ़ाने और इन कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया गया । घंटों चले किसान जागरूकता कार्यक्रम में भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख पति प्रदीप सिंह, डॉ अनिल कुमार गिरी, जीवनारायण यादव,,प्रखड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्यवक सभी,एटीम,किसान सलाहकार शामिल रहे ।




Recent Comments