सारण :मढौरा में चार दिन बाद बैंक खुलने से बढ़ी भीड़, कई बार जाम से जूझा बाजार
मढौरा (सारण)
स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय स्थित आधे दर्जन बैंकों में चार दिन बंदी के बाद खुलने से ग्राहकों की अप्रत्यशित भीड़ थी । बैंकों के अंदर भी और बाहर भी भीड़ देखने को मिला । मुख्य बजार में भी इसका असर दिखा । जिसमे दिन में कई बार जाम की समस्या थी । लोग डबरा पुल के पास भीड़ में रेंगते हुये मिनटो का दूरी घंटो में तय किया । वही बैंक वालो से खाताधारियों से नोकझोंक की भी हल्की फुल्की उलझने भी हुई । सभी बैंकों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने से सड़कों किनारे बाइक खड़ी करने से राहगीरों को परेशानी हुई ।