सारण:प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश से नाराज लोगों ने किया विरोध में प्रदर्शन और आगजनी 

मशरक (सारण)
मशरक प्रखंड के चान्दकुदरिया नहर पर डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कोई असमाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुचानी की कोशिश पर वहां के स्थानीय लोगों मे रोष प्रकट कर धारणा प्रदर्शन कर किये । जहां पुलिस प्रशासन भी पहुंच मामले को शांत करने में जुटी थी ।  ।लोगो का कहना है कि रविवार को  ही डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किया गया ।मगर रात्रि मे कोई बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुचाया था  । जिससे सोमवार को आम ग्रामीणों मे आक्रोश दिखा ।ज्ञात हो की रविवार को कमीश्नर  नर्वदेश्वर लाल  द्वारा पानापुर प्रखंड के टोटहा जगतपुर मे नव निर्मित डॉ राव की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था ।
#इसुआपुर में भी विरोध में आगजनी और रोड जाम 
इसुआपुर
 मशरक में बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में लोगों ने इसुआपुर बाजार पर आगजनी कर छपरा-सतरघाट मुख्य सड़क को जाम कर दिया .हलाकि कुछ ही देर बाद बगल में हो रहे मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में लगे लोगों के समझाने-बुझाने पर आग को बुझा दिया गया तथा यातायात बहाल कर दिया गया .कार्यक्रम का नेतृत्व सुधीर कुमार राम ने किया .
#छपरा में भी आगजनी कर विरोध जताया 

छपरा नगर 
स्थानीय नगरपालिका चौक पर डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान से युवाओं में रोष था । जिसका परिणाम आगजनी और यातायात अवरुद्ध कर युवाओं ने दिखया । 
।