सारण:पूर्व मंत्री और विधायक पत्नी ने किया अशोक वाटिका का उद्घाटन
——————————————————————

रसूलपुर
स्थानीय क्षेत्र के लाकठ छपरा गांव में गुरूवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह व स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह की पत्नी श्रीमती सीता देबी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर अशोक वाटिका का उद्घाटन किया।लाकठ छपरा गांव निवासी श्रीमती शांति देवी पति- राजकिशोर सिंह द्वारा निर्मित अशोक वाटिका उद्घाटन समारोह में उद्घाटन के पश्चात पूर्व मंत्री ने कहा कि अशोक वाटिका से न सिर्फ़ ग्रामीणों का मनोरंजन हो पाएगा बल्कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अशोक वाटिका महत्वपूर्ण साबित होगा।इस मौके पर निर्मात्री शांति देबी ने पूर्व मंत्री और बिधायक पत्नी को अंग बस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।




Recent Comments