सारण :मशरक में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो स्कूली छात्रो को मारी ठोकर, रेफर
मशरक
मशरक – छपरा पथ एस एच 90 पर केन्द्रीय विद्यालय के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो स्कूली छात्र को ठोकर मार जख्मी कर दिया । गंभीर रूप से जख्मी छात्रो को प्राचार्य एम पी सिंह ने शीघ्र सीएचसी मशरक भेजा जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना रेफर कर दिया । घायल छात्रो में प्रशांत कुमार 10 वर्ष महुली गांव , प्रेम कुमार 10 वर्ष डोइला इसुआपुर निवासी के परिजनों ने सड़क अवरुद्ध कर बवाल किया ।

ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्रो ने सड़क पर अवरोधक बनाने के लिये प्रदर्शन कर नारेबाजी की । मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान , सअनि सतीश सिंह , मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह , विपिन सिंह ने स्थिति नियंत्रित करने में सफलता पाई । दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त कर थाना लाया ।




Recent Comments