सारण:नपं मे पहली बार हुआ  हाइटेक प्रचार,छाँव मे भी छत्ते ओढ़ निकाले  प्रचार 
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
——
मढौरा (सारण)
नगर पंचायत चुनाव मे प्रचार का दौर शुक्रवार संध्या को समाप्त हो गया ।इस बार के चुनाव प्रचार  काफी हाइटेक दिखा ।चुनावी समर मे प्रत्याशी बड़ी चुनाव जैसी ताम झाम के साथ चुनाव प्रचार किया ।किसी ने मोबाइल पर रिकार्डिंग चुनाव प्रचार को सीधे मतदातओं से संवाद स्थापित किया ।वही कितने प्रत्याशी डमी इलेक्ट्रॉनिक  evm मशीन को मतदातओं के पास ले जाकर अपने चुनाव चिह्न पर बटन दबाने का प्रशिक्षण भी दिया ।आम प्रचलन के चीजो के चुनाव चिह्न आवंटित होने से प्रत्याशी अपनी चुनाव चिह्न को समझाने के लिये मतदातओं के दरवाजे तक अपने चुनाव चिह्न की वस्तु भी ले गये ।किसी ने स्वीकारा तो देने से भी परहेज़ नही किया ।जबकि चुनाव मे प्रत्याशियों को कोई प्रलोभन नही देने का आचार संहिता बना है ।प्रशासन भी कही से किसी ने शिकायत नही की तो अपनी सक्रियता दिखना उचित नही समझा ।शुक्रवार को चुनाव प्रचार थमने के पहले कई वार्डो मे प्रत्याशियों ने अपनी समर्थको के साथ पदयात्रा  निकाल मतदातओं के बीच अपनी मतदाताओं मे अपनी पहुंच को प्रदर्शित किया ।सबसे रोचक पदयात्रा  शुक्रवार को स्टेशन रोड मे देखने को मिली ।बताते चले की पकहा गाँव के दो गोतनी दो वार्डो से चुनाव मैदान मे है ।संयोग है की दोनो गोतनी का चुनाव चिह्न भी कप प्लेट ही है ।एक वार्ड 05 से तो एक वार्ड 06 से चुनाव मैदान मे है ।दोनो गोतनी का चुनाव क्षेत्र स्टेशन रोड के एक तरफ़ उतर एक की तो दक्षिण दूसरी की है ।इसलिए संयुक्त पद यात्रा  दो बैनर तले प्रत्याशियों ने निकाली ।एक चुनाव चिह्न एवं प्रत्याशी के नाम भिन्न भिन्न देख थोड़ी देर के लिये आश्चर्य लगा लेकिन सच्चाई मालूम हुआ तो सभी दंग रह गये ।
ऐसे ही वार्ड 06 से चुनाव मैदान मे दो गोतनी जोड़ आज़माइश मे एक गुरुवार को तो एक ने शुक्रवार को पद यात्रा निकालकर अपनी मतदातओं के बीच पैठ को प्रदर्शित किया।शुक्रवार के पद यात्रा मे  सुबह छाँव मे निकली थी ,लेकिन चुनाव चिह्न दिखाने के चक्कर मे दर्जनों समर्थको ने छत्ता ओढ़ ली थी  ।ऐसे ही वार्ड 07 मे भी दो गोतनी आमने सामने ताल ठोंक दी है ।इसके अलावे और भी क्षेत्र है जहा अपने सगे अपने ही को चुनौती दिये हुये है ।अब जब चुनाव प्रचार थम गया है ।तो देखना ये बाकी है की दो गोतनी की दंगल मे ये एक दूसरे को पछाड़ स्वयं जीतती  है या तीसरा कोई बाजी मार ले जाता है !