Θ बेतिया – छावनी ओवरब्रीज निर्माण में विलम्ब को समाप्त करने के संदर्भ में “सामाजिक विकास संगठन” द्वारा अनिश्चित कालीन धरणा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 25-12-2017 को बेतिया छावनी ओवरब्रीज निर्माण में विलम्ब को समाप्त करने के संदर्भ में “सामाजिक विकास संगठन” द्वारा प० चम्पारण का अनिश्चित कालीन धरणा छावनी पैट्रोल पम्प के नजदीक प्रारंभ किया गया है। 
जिसके संरक्षक श्री विद्यानन्द शुक्ल , श्री रघुनाथ आर्य , निखिल कुमार पाण्डेय, अंकित कुमार , आरजू कुमार , रोहित कुमार सुजीत कुमार गुड्डू , मिशु कुमार , सुजीत कुमार चंद्रवंशी , राहुल कुमार , विजय नरायण , आमिद आलम इत्यादि लोगों ने भाग लिया। 
पूर्व निर्णय के अनुसार यह धरणा ओवरब्रीज निर्माण के प्रारंभ तक चलता रहेगा, अध्यक्ष निखिल कुमार ने बाताया की सामाजिक विकास संगठन बीच बीच में क्रम से कैंडिल मार्च , मशाल मार्च एवं प्रदर्शन का भी कार्य करता रहेगा॥