सारण:डीएवी पब्लिक स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
अमनौर /सारण
स्थानीय डीएभी पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के निदेशक डॉ. रोहित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया. सोमवार से आयोजित खेल कुद प्रतियोगिता में जहां प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर रेस, बैडमिंटन, खो-खो, दौड़, हाई जम्प, लौंग जम्प, कैंडल रेस सहित दर्जनों खेल में बढचढ कर भाग लिया.

वहीं उक्त खेलों में प्रेरणा, विजया लक्ष्मी, अनुज्ञा, रौशनी, हिमेश, कर्णवीर, अंकुश, सुर्य सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया. उक्त मौके निदेशक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में लगभग एक सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया है. 27 दिसम्बर को समापन के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप विक्की भारद्वाज, विभूति रंजन,राजीव शर्मा, पप्पू सिंह, लवली सिंह, रितु सिंह, खुश्बु शर्मा आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments