सारण:गैस सिलिंडर से लगी आग की चपेट मे आकर छः घर जले , दमकल की गाड़ी आ आग पर किया काबू
#हरि किशोर सिंह

मशरक (सारण)
मशरक प्रखंड क्षेत्र के गोढ़ना तुरहा टोली गांव मे गैस सिलेंडर से आग लगी गई । आग ने छ:घरो मे तेज रफ्तार मे पकडी़ ली । मौके पर सोनौली पंचायत के मुखिया चम्पा देवी मौके पर पहुंच कर मशरक थाने को सूचना कर दमकल दल को बुलवाया। दमकल दल के साथ एस आई राजेश्वर ठाकुर के साथ बड़ी तत्परता से आग पर काबू पाया गया ।

बताते चले कि नन्द किशोर साह के मकान मे खाना बनाने के क्रम मे गैस सिलेंडर से लगी आग ने 6घरो के परिवार मे अफरातफरी मचा दिया लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों की समान निकालने लगे मगर आग ने मौका नहीं दिया ।

तबतक दमकल दस्ता के आने पर आग पर काबू पाया गया ।सोनौली पंचायत के मुखिया चम्पा देवी ने आश्रितों को आश्वासन दिए और मशरक सीओ से बात की जिसमे सत्यनारायण साह ,नन्द लाल साह पशुराम साह सहित छ:घर जल गई ।