छात्रा का युवन शोषण करने वाले शिक्षक को जेल
⏩पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी ,पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भेजा जेल 
⏩उग्र ग्रामीणों ने की शिक्षक की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
⏩गांव  में अशांति का माहौल ,बिद्यालय में भी  हुई तोड़ -फोड़ 


———-
दैनिक खोज खबर के लिये देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
———


रसूलपुर -(सारण)
सारे रिश्तों से उपर गुरू व शिष्य का रिश्ता होता है।परन्तु कलियुगी शिक्षक ने बेशर्मी की सारी हदे पार कर गुरू व शिष्या के रिश्ते को तार तार कर बहला फुसला कर 8 बर्षीय अबोध छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला।मामले की खबर सुनते हीं ग्रामीण उग्र हो गए एवं शिक्षक की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया ।मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव की है।पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एवं पीडिता को मेडिकल जांच  व ईलाज के लिए छपरा भेज दिया।गिरफ्तार शिक्षक अतरसन गांव  निवसी 30 वर्षीय मुन्ना प्रसाद कुशवाहा है जो भाड़े के मकान मे गाँव मे ही निजी विद्यालय का संचालन करता था।उसी बिद्यालय में पीड़िता पढने जाया करती थी ।शिक्षक को बचाने गए मकान मालिक उत्तम सिंह की भी ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की एवं बिद्यालय मे तोड़ फोड़ भी किया।घटना के बाद गांव मे दहशत का माहौल है।