इसरौली में ब्रह्मर्षि चेतना मंच द्वारा आयोजित की गयीं श्रधांजलि सभा

मढ़ौरा(सारण) स्थानीय इसरौली में पूर्व मुखिया शिलानाथ सिंह की स्मृति में सोमवार को ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धाजली सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा मे बोलते हुए शशिकांत सिंह, दयानंद सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह, रामबाबू सिंह और हर्षबर्धन दीक्षित.चन्द्र देव सिंह, उदय सिंह, राम सुमेर सिंह, श्याम ननदन सिंह विद्रोही ने शिलानाथ सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं उपस्थित लोगों ने स्व.श्री सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रधांजलि दी। इस मौके पर शंकर ओझा, अनिल कुमार सिंह, मिथलेश सिंह, विश्वकर्मा सिंह ,अमर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।