इसुआपुर(सारण) : श्यामकोडिया स्थित बजरंग चौक के बजरंग मंदिर स्थित प्रांगण में हनुमज्जयन्ती का 35 वां बार्षिक अधिवेशन आज से प्रारम्भ होगा ।जिसमें बिहार तथा उत्तरप्रदेश के प्रबचनकर्ता भाग लेंगे ।इसके लिए श्यामकोडिया को बिशेष रूप से सजाया गया है ।इस कार्यक्रम में प्रबचन सुनने दूर दूर से श्रोता आते है ।जनता के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न किया जाता ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यतः शम्भूनारायन सिंह, डॉ कामेश्वर सिंह, सन्तोष कुमार शिक्षक,उपेन्द्र कुमार उपाध्याय,जयनारायण सिंह, चंद्रमोहन सिंह शिक्षक,अजय कुमार सिंह, आचार्य राजदेव दुबे आदि बुद्धिजीवीयों का बिशेष सहयोग रहता है ।