
मंदिर के लिए हुआ शिलान्यास

इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड के रामपुर अटौली महुली के तालाब के किनारे भब्य शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के लिए शिलान्यास किया गया ।ग्रामीणों के सहयोग से बनने वाले इस मंदिर का शिलान्यास पूर्ब बिधायक जनक सिंह मुखिया धनन्जय पांडे तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने संयुक्त रूप से किया ।शिलान्यास से पूर्ब आचार्य नन्दकिशोर चौबे के द्वारा भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ।जिसमें यजमान के रूप में राजेश्वर तिवारी ने अपना योगदान दिया ।आचार्य के मंत्रोचारण से सारा बाताबरण भक्तिमय हो गया ।मंदिर निर्माण के सदस्य स्थानीय मुखिया धनन्जय पांडे ने बताया कि अल्पावधि में इस मंदिर का निर्माण कर लिया जाएगा ।मौके पर मुखिया राजकिशोर सिंह छविनाथ सिंह, ऊधो तिवारी, अवधेश तिवारी, अच्छेलाल राय,मिथलेश ओझा,सर्बेश ओझा,शोमनाथ ओझा,सिधु ओझा,अनिल तिवारी,बिश्वनाथ राय,बिजय मांझी शिक्षक, योगी ओझा सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।




Recent Comments