अनियमितता की जांच की मांग
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नल जल योजना में भारी अनियमितता को ले वार्ड वासियों ने स्थानीय विधायक हेमनारायण साह से शिकायत की थी। इस पर विधायक ने डीएम को पत्र के माध्यम से सूचित कर शीघ्र जांच की मांग की है। विधायक ने कहा कि सरकार एक तरफ हर घर में नल से जल देने के लिए संकल्पित है, वहीं दूसरी तरफ इस योजना में लगे अभिकर्ता द्वारा लूट-खसोट किया जा रहा है। किसी वार्ड में सही काम नहीं हो रहा है। मोहल्ले में पीसीसी को काटा गया है उसे आज तक मरम्मत नहीं किया गया है,




Recent Comments