तरैया (सारण)

तरैया बाजार से बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।और पुलिस को सौप दिया।गिरफ्तार चोर नगरा थाना के नबीगंज निवासी साहेब हुसैन के पुत्र इरसाद आलम उर्फ मिठ्ठू बताया जाता है।चैनपुर निवासी संदीप महतो अपना स्पेलेंडर प्रो बाइक ठाकुड़बाड़ी मंदिर परिसर में खड़ा कर सब्जी खरीदने के लिए जा ही रहा था कि उक्त युवक उसका गाड़ी स्टार्ट कर लेकर भागने लगा फिर युवक ने खदेड़ कर उसे पकड़ा और शोर मचाया बाजार में भीड़-भाड़ के कारण उक्त चोर पकड़ा गया।चोर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।