तरैया में 13 नये मतदान केंद्र के लिए नये बीएलओ हुए प्रतिनियुक्त
तरैया(सारण):07.09.2018।
प्रखण्ड में 13 नए मतदान केंद बनाया गया है।जिसके लिए नए बीएलओ प्रतिनियुक्त किये गये है।प्राथमिक विद्यालय खराटी बया भाग के बीएलओ शशिकांत राम,प्राथमिक विद्यालय सिरमी पश्चिम भाग के बीएलओ अजय कुमार साह,पंचायत भवन उसरी दाया भाग के बीएलओ योगेन्द्र नाथ योगेश,मध्य विद्यालय उर्दू माधोपुर दक्षिण भाग के बीएलओ इकबाल अहमद,मध्य विद्यालय माधोपुर हिन्दी मध्य भाग के बीएलओ उदय नारायण सिंह,पंचायत भवन अरदेवा दया भाग के बीएलओ सुधांशु कुमार सिंह,मध्य विद्यालय राजधानी दक्षिण भाग के बीएलओ प्रमोद कुमार,मध्य विद्यालय गंडार के बीएलओ राकेश कुमार राम,मध्य विद्यालय शाहनेवाजपुर दक्षिण भाग के बीएलओ मो.समीम अंसारी, मध्य विद्यालय फरीदपुरा बाजार टोला दक्षिण भाग के बीएलओ मो.नसीम अहमद,मध्य विद्यालय रसीदपुर हिन्दी मध्य भाग के बीएलओ विनोद राम,मध्य विद्यालय नंदनपुर मध्य भाग के बीएलओ मानिकचंद राम और प्राथमिक विद्यालय रामपुर महेश दया भाग के बीएलओ विकास कुमार यादव को बनाया गया है।बीडीओ राकेश कुमार ने बताया पहले प्रखण्ड में कुल 88 मतदान केंद्र थे।जिसमें अब 13 नए मतदान केंद्र बनाए गए है।अब कुल मतदान केंद्र 101 हो गए है।




Recent Comments